
डीजीपी अवस्थी को हटाने के बहाने भाजपा के निशाने पर सरकार…पढ़िए पूरी खबर
छत्तीसगढ़ में डीजीपी बदलने के बाद भाजपा ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल किया है। भाजपा ने ट्वीट किया-घोड़ा बदलने से कुछ नहीं होगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आपको घुड़सवारी नहीं आती। नियत साफ रखिए और द्वेषपन से मुक्त होकर शासन करना सीखिए। भाजपा लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ने की बात करती थी, तो ठीक करने के बदले उल्टे भाजपा पर बौखलाते थे। अब तो मान लिया न कि हालात आपके नियंत्रण से बाहर है। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा, हवाओं का रुख बदल नहीं सकते, फिजा बदल नहीं सकती, प्रदेश में अपराध चंहुओर है।
पांडेय ने कहा कि पुलिस के लिए एक चोर भी चुनौती बन जाए तो फिर किससे उम्मीद किया जाए। आपके खिलाड़ी वहीं हैं, केवल मैनेजर बदला है। इससे हालत कुछ नहीं बदलने वाला नहीं है। प्रदेश की पहचान पूरे देश में अपराधगढ़ के रूप में होने लगी है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। प्रदेश में हर जिले में अपराध आम है। पुलिस भी राजनीतिक पद के पदाधिकारियों के तौर काम कर रही है। पुलिस का लक्ष्य बेहतर कानून व्यवस्था का नहीं है। पुलिस को कांग्रेस सरकार कुछ अलग व्यवस्था में लगा रखी है। इस समय कांग्रेस सरकार कथित तौर पर हवाओं का रूख बदलने में जुटी है, जो संभव ही नहीं है।