देश विदेश

भारत को मिली पहली 3 डोज़ वाली ‘नीडल फ्री’ कोरोना वैक्सीन, जानिए इसके बारे में सबकुछ

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ जंग में भारत को एक और बड़ा हथियार मिल गया है. स्वदेशी कंपनी Zydus Cadila ने अपनी कोरोना वैक्सीन ZyCov-D की आपूर्ति शुरू कर दी है. ये वैक्सीन 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाई जाएगी. हालांकि भारत में अभी इसे 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को दिया जाएगा. इस वैक्सीन की खास बात ये है कि इसमें सुई का उपयोग नहीं किया जाएगा. यानी ये वैक्सीन निडिल फ्री वैक्सीन है. इसे बगैर सुई के ही दिया जाएगा. इसके साथ ही ये वैक्सीन तीन खुराक  वाली है, जो इसे अन्य वैक्सीन से अलग बनाती है.

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) की वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCov-D) को मोदी सरकार ने गत वर्ष अगस्त में ही मंजूरी दे दी थी. हालांकि, अब तक इस वैक्सीन का उपयोग नहीं हो पाया था.  बता दें कि जायकोव-डी विश्व की पहली DNA बेस्ड वैक्सीन है. अभी तक जितनी भी वैक्सीन हैं, वो mRNA का उपयोग करती हैं, किन्तु ये प्लाज्मिड-DNA का इस्तेमाल करती है. अन्य वैक्सीन की तुलना में इसका रखरखाव अधिक आसान है. इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर काफी समय तक स्टोर किया जा सकता है. यही नहीं, 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी इसे 4 माह तक रखा जा सकता है.

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button