छत्तीसगढ़

साय सरकार ने किए रामलला के दर्शन, माता शबरी का दिया उपहार,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य जैसे ही अयोध्या के राम मंदिर में श्री राम के दर्शन के लिए पहुंचे, पूरे मंदिर परिसर में ‘छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम’ के नारे गूंज उठे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उनके कैबिनेट के सदस्यों ने आज अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रभु श्री राम से छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम आए।

उपहार में शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर तथा जल, सीताफल विष्णु भोग का चावल अनारसा तथा करी लड्डू एवं कोसे के वस्त्र भेंट किए।

सीएम साय ने चरण स्पर्श कर रामलला के दर्शन किए और कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल भी है और यह उनके वन गमन पथ का हिस्सा भी है।

सीएम ने आगे कहा कि रामायण के प्रसंग जनजातीय लोगों से श्रीराम के अद्भुत स्नेह तथा प्रभु श्रीराम के जनजातीय लोगों से अपार प्रेम की कहानी कहते हैं।

रामलला के दर्शनों से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम ने हमें रामराज्य का आदर्श दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button