नए जिले की प्रथम बैठक संपन्न, ओएसडी द्वय ने ली बैठक,,, अधिकारी कर्मचारियों में देखने को मिला उत्साह,

सक्ती। जिले की घोषणा के 7 माह बाद ओएसडी की नियुक्ति हुई, जिसके बाद जिला कार्यालय के गठन की प्रक्रिया तेजी से प्रारंभ की गई। वहीं आज जिला कार्यालय प्रारंभ कर कलेक्टर सुश्री पन्ना ने सभी अधिकारी कर्मचारियों की बैठक अस्थाई कलेक्ट्रेट कार्यालय क्रान्तिकुमार कालेज जेठा में ली।
ज्ञात हो कि सक्ती नवीन जिले के लिए राजस्व ओएसडी सुश्री नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय की प्रथम बैठक संपन्न हुई, साथ ही ओएसडी पुलिस एमआर अहिरे भी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से नवीन जिले का मुख्य जिला जांजगीर से विभाजन पश्चात संबधित नस्तियों को सक्ती लाया जाएगा साथ ही जिले के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने व्यवस्थाएं भी की जानी है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि किस तरह नवीन जिले में प्रशासन और पुलिस के साथ साथ लायन आर्डर को सुचारू किया जाए। वहीं नवीन जिले के कलेक्टर कार्यालय हेतु जिन कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है उन्हें भी प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि संसाधन के कुछ अभाव में भी बेहतरी से लोगों की समस्याओं का समाधान करने बेहतर प्रयास किए जाएं। साथ ही ओएसडी द्वय ने समस्त कार्यालय के अधिकारियों को निर्देशित भी किया कि जिले का कोई भी व्यक्ति किसी भी सूरत में परेसान ना हो। बैठक में सक्ती एसडीएम आईएएस रेना जमील भी उपस्थित थीं, वहीं एसडीओपी तस्लीम आरिफ, तहसीलदार मनमोहन प्रताप, नायाब तहसीलदार शिव कुमार डनसेना, सीएमओ मिथलेश अवस्थी, राकेश द्विवेदी एसडीओ लोनिवि, सहित समस्त विभागों के अधिकारी व नवीन जिले हेतु पदस्थ कर्मचारी उपस्थित थे।
