देश विदेश

Sarkari Naukari 2022: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती

RVUNL Recruitment 2022: राजस्थान विद्युक वितरण निगम लिमिटेड (Rajasthan Vidyut Vitran Nigam Limited,RVUNL) ने टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर भर्तियां निकाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं वे energy.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि दिन पर दिन नजदीक आती जा रही है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 1512 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 9 फरवरी 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 28 फरवरी 2022

शैक्षिक योग्यता आयु सीमा
राजस्थान विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा जारी भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं और 12वीं पास होने के साथ साथ इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, लाइनमैन इत्यादि ट्रेड में ITI की डिग्री होना चाहिए. वहीं आवेदनकर्ता की आय़ु 18-28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button