11th March 2026
देश विदेश की

Sawan Somwar 2021 : सावन का पहला सोमवार कल, जानें पूजा- विधि, महत्व और सामग्री की पूरी लिस्ट

Sawan Somvar 2021 : सावन के पावन महीने की शुरुआत 25 जुलाई से हो गई है। 22 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा। सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस माह में विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। सावन माह के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। भगवान शंकर का दिन सोमवार होता है। कल यानी 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हें सावन के पहले सोमवार की पूजा- विधि, महत्व और सामग्री की पूरी लिस्ट…

  • सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।
  • भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
  • भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।
  • भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
  • भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।
  • सावन सोमवार लिस्ट
    • पहला सोमवार-  26 जुलाई
    • दूसरा सोमवार- 02 अगस्त
    • तीसरा सोमवार-  09 अगस्त
    • चौथा सोमवार- 16 अगस्त

    भगवान शिव की पूजा में प्रयोग होने वाली सामग्री-

    पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि।

  • सावन के सोमवार का महत्व- 
    • सावन के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार का व्रत करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है, जिस वजह से इस माह के सोमवार का महत्व सबसे अधिक होता है।

Related posts

थककर कमरे में सोने गई महिला तो बिस्तर से निकले ऐसे जानवर की देखकर उड़े होश

ADMIN DESK

Chinese CCTV:…तो क्या वाकई सीसीटीवी कैमरों से जासूसी कर रहा है चीन? MLA ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर कही ये चौंकाने वाली बात

Aapki Aawaz

नई सुविधा: केवल 1 मोबाइल नंबर से पूरी फैमिली को मिल जाएगा Aadhaar PVC card, देखें सिंपल स्टेप्स

Aapki Aawaz

Leave a Comment