
पुसौर में एसबीआई द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
पुसौर, 12 फरवरी 2026। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशन में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा पुसौर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों एवं महिलाओं ने भाग लिया।
अग्रणी बैंक कार्यालय से आए श्री कमल किशोर सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ग्राहकों को अपने बैंक खातों का केवाईसी (KYC) अपडेट रखने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी से बचा जा सके।
इस अवसर पर एसबीआई शाखा प्रबंधक श्री मधुकर श्रीवास्तव ने खाता सुरक्षा, रखरखाव एवं धोखाधड़ी की रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फर्जी केवाईसी कॉल, संदिग्ध लिंक और संदेशों से सावधान रहने की अपील की।
कार्यक्रम में दीपक सिंह (फील्ड ऑफिसर), श्री राहुल कुमार, कुमारी मनीषा, उदय सिंह, प्राची माझी एवं आकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे।



