Sex racket : ग्राहक बनकर ढाबे पर मारा छापा सेक्स रैकेट का ऐसे हुआ भंडाफोड़…
Sex racket
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया की शहर में जिस्मफरोशी के कारोबार की सूचनाएं लगातार मिल रही थी। पुलिस ने इस अवैध कारोबार पर लगाम कसने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। शाम पुलिस को सूचना मिली की मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित युवराज ढाबे पर सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। जहां दो से ज्यादा युवतियां इस धंधे में लिप्त है।
ग्राहक बनकर ढाबे पर मारा छापा
Sex racket : सूचना के बाद पुलिस सादी वर्दी में ढाबे के आस पास पहुंची व ग्राहक बनकर पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया। तीन युवतियों और दो युवकों को पुलिस की गिरफ्तार किया है। जिसमें एक व्यक्ति इस रैकेट का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर सभी का मेडिकल कराया जा रहा है। सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।



