आंको एवं ईस्तारी में धूमधाम से मना शंभू नरका पंडुम व भवन निर्माण की हुई घोषणा

जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों की रही गरीमामयी उपस्थिति

सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता के साथ नशामुक्ति एवं उच्च शिक्षा का दिया संदेश

छुरिया : आदिवासी कोयतुर गोंड़ समाज सर्कल आंको एवं ब्लाक इकाई ईस्तारी के तत्वावधान में क्रमशः छुरिया विकास खंड के ग्राम आंको एवं महाराष्ट्र के सीमावर्ती ग्राम ईस्तारी में गत दिनों शंभू नरका पंडुम धूमधाम से मनाया गया।

आंको में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव एवं  प्रमुख अतिथि जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा रहे, अध्यक्षता समाज प्रमुख दिनेश कोरेटी दिलेर ने किया। विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति बिरमबाई मंडावी,जनपद पंचायत के सभापति पल्ली स्वामी नायडू,समाज सेवी महेश मंडावी,सरपंच गण ललेश्वरी घावड़े, अनुसुइया आचले, कल्याण सिंह कंवर,उपसरपंच कलेश  हारमें,समाज के ब्लाक सचिव समन लाल उइके,युवा प्रभाग के संचालक भूनेश्वर नेताम रहे,सरपंच प्रतिनिधि मुकेश उसेण्डी,रामकुमार मंडावी, सर्कल संरक्षक रामसुख सलामें,रूपेश कल्लो एवं धन्नालाल यादव रहे।

ईस्तारी के कार्यक्रम के मुख्यअतिथि आमगांव-देवरी के आमदार संजय पुराम रहे, अध्यक्षता समाज के ब्लाक प्रमुख अनिल दुग्गा ने किया।विशेष अतिथि वक्ता रमेश तारम, राजकुमार पुराम, नरेन्द्र नेताम, दिनेश कोरेटी दिलेर,बसंत राव पुराम,अनिल होड़ी,चेतन उइके, अनिल केरामी,विलास भोगारे, बाबूराव हिड़को, डी.आर.आचला,जगतराम कोरचे, तोमन आचले एवं रूपेश कल्लो रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ शंभूशेक के सेवा अर्जी के साथ हुआ पश्चात अतिथियों एवं नवचयनित कर्मचारियों व प्रतिभावान खिलाड़ियों का सादा चांवल,सफेद गमछा,पुष्पमाला, पुष्प गुच्छ एवं शाल- श्रीफल भेंटकर स्वागत व सम्मान किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गोंड़ समाज के विकास के लिए विकास परक सोच के साथ उच्च शिक्षा एवं नशामुक्ति अति आवश्यक है। कोयतुर  गोंड़ समाज की अपनी एक अलग एवं विशिष्ट भाषा – संस्कृति है जो अपने समाज की अलग पहचान बनाती है। कोयतुर गोंड़ समाज को अपने प्राचीन एवं गौरवशाली भाषा- संस्कृति को मूल रूप में बचाय रखना होगा।

आजकल गोंड़ समाज सहित हर समाज में उच्च शिक्षित एवं नौकरी पेशा वाली युवतियों की संख्या बढ़ रही है तथा उच्च शिक्षित एवं नौकरी पेशा वाले लड़कों की संख्या कम हो रही है जिससे सामाजिक संतुलन बिगड़ रही है जो कि काफी चिंतन का विषय है। आने वाले समय में प्रत्येक परिवार से एक अच्छे वकील,डाॅक्टर, इंजीनियर,अध्यापक, प्राध्यापक,आईएएस,आईपीएस,कलाकार, जनप्रतिनिधि, समाज सेवक, सफल किसान एवं अच्छे नागरिक बने ऐसे शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देने की जरूरत है।लोकतंत्र की चारों स्तम्भों  न्यायपालिका, कार्यपालिका,विधायिका एवं मीडिया में कोयतुर गोंड़ समाज की प्रभावशाली उपस्थिति नहीं है जो काफी चिंतन एवं चिंता  का विषय है। लोकतंत्र के चारों स्तम्भों में प्रभावशाली उपस्थिति के बिना समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।

आमगांव- देवरी के आमदार संजय पुराम ने ईस्तारी एवं छुरिया के जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने आंको में सर्वसुविधा युक्त कोयतुर गोंड़वाना भवन निर्माण तथा जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत सदस्य,जनपद  सदस्य एवं सरपंच के सहयोग से ग्राम आंको के गोंड़वाना भवन परिसर में अहाता एवं शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।

पूर्व में जय लिंगो हुल्की रेला आदिवासी मांदर नृत्य दल आंको एवं कटेंगाटोला के मनमोहक मांदर नृत्य की प्रस्तुति के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक सामलू तारम आंको एवं अनिल दुग्गा  ईस्तारी, संचालन अशोक सलामें, उदेसिंह कोमरे,सुरेश दर्रो एवं कुंजीलाल नरेटी तथा आभार प्रदर्शन फूलसिंह ताराम एवं तुलाराम उइके ने किया।

इस अवसर जानतू राम आचले, जेठूराम उसेण्डी, सुनालाल घावड़े,अनिता ताराम, कैलाश ताराम,संताराम उइके, सुनंदा बाई नरेटी,अमरूता तोप्पा, प्रतिमा कोवाची,शंकर नेताम,डाॅ.नीलिमा कोरेटी,गोपाल कुमेटी,बलियार मुलेटी,मुकेश हारमें आदि सहित कोयतुर गोंड़ समाज एवं अन्य  समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button