देश विदेशन्यूज़

Shocking : राजधानी के सड़क में नग्न होकर दौड़ रहा था विदेशी युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम की पुलिस ने बुधवार को एक विदेशी नागरिक को यहां सड़क पर नग्न होकर दौड़ने के आरोप में हिरासत में लिया. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक, शख्स के नाइजीरियाई नागरिक होने का संदेह है और उसे मेडिकल जांच के लिए सेक्टर 10 के सिविल अस्पताल ले जाया गया है.

बादशाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन लाल ने कहा, “अगर उसकी मानसिक स्थिति स्थिर है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.” बुधवार शाम करीब 6 बजे वह सेक्टर 69 के ट्यूलिप चौक के पास सड़क के बीच नग्न अवस्था में दौड़ता देखा गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया. अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो वह एक गांव की ओर भागा, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध दिया.

बीच सड़क इस अजीबो-गरीब घटना को देखने के लिए स्थानीय लोग और कुछ राहगीर वाहन रोककर खड़े हो गए. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसी बीच मोहने मोहल्ले के एक शख्स ने यह देखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button