Shocking : पुलिस की आंख में झंडू बाम लगा कर 3 कैदी हुए फरार, और फिर जो हुआ….

पटना: बिहार की राजधानी पटना के अति-व्यस्तम इलाके अशोक राजपथ से गुरुवार को तीन कैदी फरार हो गए। इन सभी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। तीनों कैदी ने पुलिस की आंखों में झंडू बाम लगा दिया। पुलिस के जवान कुछ समझ पाते तब तक तीनों फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, फुलवारी शरीफ जेल से गुरुवार को 43 कैदियों को लेकर एक वैन पटना सिविल कोर्ट जा रही थी। इस दौरान अशोक राजपथ के नजदीक बीएन कॉलेज के पास सड़क जाम था।

[img-slider id="274450"]

जाम के कारण वैन जब रुका तब पुलिस के जवान वैन से उतरे। इस दौरान कैदियों ने पुलिसकर्मी की आंखों में झंडू बाम लगा दिया। सिपाही उमेश बिंद को कैदियों द्वारा धक्का देने के कारण एक हाथ की हड्डी टूट गई और तीन कैदी फरार हो गए। फरार कैदियों के नाम सोनू शर्मा, नीरज चौधरी और सोनू कुमार बताया जा रहा है।

टाउन डीएसपी एके सिंह ने बताया कि वैन पर कैदियों को लेकर पांच पुलिसकर्मी चले थे। उन्होंने कहा कि फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी फरार कैदी आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी हैं। पुलिस जांच कर रही है कि कैदियों के पास झंडू बाम कहां से आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button