11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

दिल दहला देने वाली घटना : तेज रफ्तार ट्रेलर ने छात्र को मारी टक्कर, गाड़ी के नीचे फंसी बाइक, सड़क किनारे छोड़ ड्राइवर और हेल्पर हुए फरार

बिलासपुर। एक दिल दहला देने वाली घटना में तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक छात्र को टक्कर मार दी। यह हादसा तुरकाडीह ओवरब्रिज के पास हुआ। टक्कर के बाद छात्र ट्रेलर के नीचे फंस गया। घटना के बाद ड्राइवर और हेल्पर ने छात्र को निकालकर सड़क किनारे छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस घटना का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिससे लोग बेहद आक्रोशित हैं। कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक और हेल्पर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Related posts

शराब के नशे में मंडप में पहुंचा दूल्हा, रश्मों के बीच फर्श में लेटा और सो गया, जाने फिर दुल्हन ने क्या किया….

Aapki Aawaz

ये कैसा मनरेगा, जहां काम है न पैसा…जानिए कहा का है मामला

ADMIN DESK

गारे पेलमा-III कोल माइंस ने सुरक्षा में फिर रचा इतिहास – लगातार  पांचवें वर्ष मिला ‘ओवरऑल फर्स्ट प्लेस’ सम्मान

ADMIN DESK

Leave a Comment