रायगढ़ : भाजयुमो नेता को एसडीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

रायगढ़ । जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता अजीत गुप्ता को सोशल मीडिया पर घरघोड़ा के एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी (IAS) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अजीत गुप्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट से एसडीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया। यह पोस्ट एसडीएम कार्यालय के संज्ञान में आते ही प्रशासन ने इसे अपने गरिमा के खिलाफ माना और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

घरघोड़ा पुलिस ने शुक्रवार रात लगभग 11 बजे अजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर एसडीएम कार्यालय में पेश किया। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे रिमांड पर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button