11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

स्टेट बैंक आफ इंडिया एजीएम की बेटी थी श्रेष्ठा सतपथी, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे में मौत

रायपुर पुलिस के मुताबिक वीआईपी रोड स्थित अमलतास सोसायटी निवासी श्रेष्ठा सतपथी की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हुई है। गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे वह स्कूटी से अपने पिता के लिए दवाई लेने के लिए रिंग रोड से सटे सर्विस मार्ग से तेलीबंधा की तरफ आ रही थी।

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल एरिना के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी चालक युवती की को टक्कर मार दी। हादसे में श्रेष्ठा सतपथी (21) की मौत हो गई। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी कार दूसरे थाने के सामने खड़ी मिली है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार युवती नीट की परीक्षा पास कर डॉक्टर की पढ़ाई करने की तैयारी में जुटी थी। हादसे के बाद माता-पिता के अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना अधूरा रह गया। कुछ दिन बाद श्रेष्ठा को एमबीबीएस काउंसिलिंग में शामिल होने वाली थी।
पुलिस के मुताबिक वीआईपी रोड स्थित सृष्टि गार्डन निवासी श्रेष्ठा सतपथी की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हुई है। गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे वह स्कूटी से अपने पिता के लिए दवाई लेने के लिए रिंग रोड से सटे सर्विस मार्ग से तेलीबंधा की तरफ आ रही थी।
इसी दौरान वीआईपी रोड होते हुए तेज रफ्तार कार सीजी 14 एमपी 0686 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार कार चलाते हुए युवती की स्कूटी को सामने से टक्‍कर मार दी। कार की टक्कर से युवती स्कूटी से मुंह के बल गिरकर बेहोश हो गई। नाक और मुंह से खून निकलने लगा। घटना के बाद आस-पास उपस्थित लोगों ने युवती को उपचार अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पिता एसबीआई में एजीएम
मृतका दो भाई बहन है, श्रेष्ठा सबसे बड़ी थी। श्रेष्ठा के पिता आभाष सतपथी स्टेट बैंक आफ इंडिया में एजीएम के पद पर पदस्थ हैं। बेटी की मौत की खबर के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts

Dipika Kakar ने खराब किया ननद का रिसेप्शन लुक? दुल्हन Saba Ibrahim की ड्रेस देख निराश फैंस, एक्ट्रेस की लगाई क्लास

Aapki Aawaz

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक सम्पन्न

ADMIN DESK

यमराज से छीन लाई अपने पति की सांसे, पति को आया हाल अटैक, पत्नी ने यूं दी नई जिंदगी

PAPPU SONI

Leave a Comment