Singer Nisha Upadhyay : स्टेज शो के दौरान भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती,,,,
बिहार। Singer Nisha Upadhyay :
उपनयन संस्कार में शामिल होने पहुंची थी निशा
जानकारी के अनुसार सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर में मंगलवार को उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची हुई थी।
हर्ष फायरिंग में लगी गोली
देर रात रात तक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग दौरान गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वे अचेत होकर गिर गईं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें उनके सहयोगी निजी वहां से पटना लेकर चले गए।
इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर जनता बाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष नसरुद्दीन खा ने बताया कि थाने को इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है। अभी जानकारी मिलने पर इसकी तहकीकात की जा रही है।



