PITEX 2025 : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत की प्रगति पर दिया जोर | Ramnath Kovind Speech

PITEX 2025 : डिजिटल परिवर्तन और आर्थिक सुधारों पर भारत का ध्यान |
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि डिजिटल परिवर्तन, आर्थिक सुधारों और कारोबार में आसानी पर विशेष ध्यान देने के साथ भारत एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। वह अमृतसर में पंजाब अंतरराष्ट्रीय व्यापार एक्सपो (पीआईटीईएक्स) के 19वें संस्करण के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

PITEX 2025 : भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर प्रकाश |
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि पीआईटीईएक्स का यह 19वां संस्करण ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब भारत को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना जाता है।

PITEX 2025 : पंजाब की साहस, त्याग और उद्यम की विरासत |
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोविंद ने पंजाब का उल्लेख करते हुए कहा कि यह राज्य साहस, त्याग और उद्यम का जीवंत उदाहरण है।

PITEX 2025 : स्वर्ण मंदिर की आध्यात्मिक प्रेरणा और पंजाब की संस्कृति |
पीआईटीईएक्स द्वारा जारी बयान के अनुसार, कोविंद ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का आध्यात्मिक प्रकाश दुनिया भर में शांति और मानवता को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की विरासत गहरी और प्रेरणादायक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button