कब रुकेगा महिलाओं पे अत्याचार, केंद्र सरकार करें फांसी लागू…

कोरबा छत्तीसगढ़ – NSUI जिला अध्यक्ष मसूद अहसन के निर्देश पर सुभाष चौक निहारिका में NSUI के समस्त पदाधिकारी छात्राओ के द्वारा देश मे बढ़ रहे बलात्कार की घटना के विरोध में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

[img-slider id="274450"]

निर्भया कांड में देश के नागरिकों के द्वारा खुल कर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया था।केंद्र में बैठी सरकार का नारा है बहुत हुआ महिलाओं पे अत्याचार अबकी बार भाजपा सरकार।2014 से वर्तमान में भाजपा की सरकार है परन्तु बलात्कार की घटना कम न होकर बढ़ती ही जा रही है।

NSUI ने केंद्र सरकार से मांग कि है कि जल्द से जल्द कड़े कानून (फांसी) की सजा को लागू करे । क्योंकि इस प्रकार की घटना कोई राजनीतिक मुद्दा नही है। अपितु ये एक सामाजिक बुराई है जब तक केंद्र सरकार फांसी के कानून को लागू नही करता तब तक हम सभी देश वासियों को इस कानून के लिए लड़ना होगा।इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रितिका, खुशी,नीतू,संगीता, नेहा,संक्छि,गुलसन,रुचि,गरिमा,ऋतु,अनुष्का, अंजू,सरिता,नीमा, स्वेता, प्रभा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button