10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रेस कांफ्रेंस

रायपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय और रायपुर सांसद सुनील सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आत्मनिर्भर भारत की भूमिका में साक्षर भारत का महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने बच्चों की पढ़ाई के लिये आर्थिक फंड तैयार किया है। 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वालों की आर्थिक मदद की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अगले पांच साल के लिए केंद्र सरकार द्वारा 35,534 करोड़ का फंड तैयार किया गया है। छात्रों के लिए आर्थिक मदद सीधे उनके खाते में आएगी। इसमें 60 फीसदी राशि केंद्र सरकार देगी बाकी 40 फीसदी राज्य व्यवस्था करेगा। उन्होंने बताया कि 1.36 करोड़ अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चे 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं जिन्हे इसका सीधा लाभ अब मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button