छत्तीसगढ़न्यूज़

Suicide : आराम करना चाहता हूं दादा.. कहकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बलरामपुर। Suicide जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अलखडीहा में मंगलवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या किया, इसका अब तक पता नहीं चला है, मामले में पुलिस की टीम ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतक का नाम सोहन लाल यादव है। युवक रोजाना की तरह खेत के कामकाज निपटा कर घर आया था और अपने दादा से कहा कि वह आराम करना चाहता है और वह कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने जब दरवाजे को झांक कर देखा तो युवक की लाश फंदे पर लटक रही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button