क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

नाबालिक बच्चे को पेड़ में बांधकर प्रताड़ित करने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ था वायरल…. SSP ने स्वयं संज्ञान में लेते हुए  पुलिस को दिए जांच के आदेश….. आरोपी गिरफ्तार….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

➡️ पुलिस ने बच्चे को पेड़ में बांधकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
➡️ आरोपी ने उसके खेत को नुकसान पहुंचाने व पुवाल में आग लगाने का आरोप लगाकर दिया था घटना को अंजाम
➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 296,115(2),127(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध व प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी की गई कार्यवाही
➡️ नाम आरोपी:- करमु राम मांझी, उम्र 35 वर्ष, ग्राम लाख झार, मांझी पारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर ( छ ग)

जशपुर जिला के  थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे को पेड़ में बांध कर पिटाई करने” का सोशल मीडिया से वायरल न्यूज को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा थाना पत्थलगांव को जांच हेतु निर्देशित किया गया था, पुलिस के द्वारा जांच तस्दीक पर पाया गया कि ग्राम लाखझार मांझीपारा निवासी बुधियारो बाई पति स्व० अमर साय मांझी उम्र 40 वर्ष के नाबालिग पुत्र को आरोपी करमू राम मांझी पिता स्व० गुलाब साय उम्र 35 वर्ष साकिन लाखझार मांझी पारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छ0ग0 के द्वारा खेत में नुकसान करने व पुवाल जलाने का आरोप लगाते हुए रस्सी से पेड़ में बांधकर प्रताड़ित किया गया था।
➡️ जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 296,115(2), 127 (2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। तथा पृथक से आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को दिनांक 13.06.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button