जशपुर जिले के समस्त थाना/चौकी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधि./कर्म. द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर ली गई शपथ
➡️आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर जिले भर में पुलिसकर्मियों ने आतंकवाद व हिंसा के खिलाफ शपथ ली। जिला पुलिस कार्यालय जशपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर ने कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई एवं सभी थाना-चौकी एवं पुलिस लाईन जशपुर में प्रभारियों ने अधिनस्थों को शपथ दिलाई।
➡️आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने के साथ मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई गई।
➡️इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में (अ) संतोष यादव, स्टेनो टू एसपी श्री रामानंद बहिदार, उप निरीक्षक रामशेखर शुक्ला, उप निरीक्षक अलेक्जेंडर खेस, उप निरीक्षक अंसारी, सहित कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।
[img-slider id="274450"]



