Suicide : पत्नी ने फोन देने से किया इंकार, नाराज पति ने फांसी लगाकर दी जान…

सरगुजा। Suicide जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दरवाजा को काटकर शव को बाहर निकाला। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के हाथ में 8 अंकों का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने पूछताछ में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पत्नी ने बताया की पति उससे मोबाइल फोन मांगा था। जब पत्नी ने फोन देने से इनकार किया तो पति ने कमरे में खुद को बंद किया और फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Share This Article
Leave a review