छत्तीसगढ़न्यूज़सक्ती

Suicide : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…

सक्ती। Suicide जिले के ग्राम जाजंग में एक युवती की उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी सक्ति पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि ग्राम जाजंग की रहने वाली सुशीला महंत पिता लालदास महंत 21 वर्ष रात को अपने घर वालों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। अगले दिन सुबह उसकी मां जब उसे उठाने कमरे में गई, तो युवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली। युवती की मां ने आनन-फानन में मामले की जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी। सूचना पर मौके में पहुुंची पुलिस ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। युवती के बाएं हाथ में किसी धारदार हथियार से कुछ काटने का निशान भी बरामद हुए है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button