सनी लियोन के रायपुर आगमन पर विवाद, बजरंग दल ने जताई तीव्र आपत्ति

रायपुर, 3 फरवरी। फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन के 22 फरवरी को रायपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर पहले ही विवाद शुरू हो गया है। बजरंग दल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का कड़ा विरोध जताते हुए आयोजकों को चेतावनी जारी की है।


बजरंग दल का चेतावनी संदेश: “अश्लीलता बर्दाश्त नहीं”

बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सीधे शब्दों में कहा:

“बजरंग के रायपुर में अश्लील फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन को बुलाने वालों, कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
इस चेतावनी में संगठन ने कार्यक्रम आयोजकों और स्थानीय प्रशासन को साफ संदेश दिया है कि वे इस आयोजन की अनुमति न दें।


सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ में विरोध

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि रायपुर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। ऐसे आयोजनों को अनुमति देने से भारतीय संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन होगा। इसलिए बजरंग दल ने प्रशासन से इस कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है।


आयोजन और प्रशासन की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं

विरोध के बाद आयोजकों और प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से चर्चा में बना हुआ है और जनता के बीच भी विभिन्न प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं।

 


 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button