Suraj Pal on Hathras Stampede : हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया ‘भोले बाबा’, 121 मौतों के लिए इसे मानता है जिम्मेदार, इन बातों का भी किया खुलासा
नई दिल्लीः Suraj Pal on Hathras Stampede
Suraj Pal on Hathras Stampede भोले बाबा ने कहा कि 2 जुलाई की घटना के बाद मैं बहुत दुखी हूं। भगवान हमें यह दर्द सहने की शक्ति दे। लोगों को सरकार एवं प्रशासन पर विश्वास बनाये रखें। मुझे विश्वास है कि अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बाबा ने आगे कहा कि मैंने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहने और जीवन भर उनकी मदद करने का अनुरोध किया है। बाबा ने आगे कहा, “इसे सभी लोगों ने माना भी है। सभी इस जिम्मेदारी को निभा भी रहे हैं। सभी महामंत का सहारा ना छोड़ें। वर्तमान समय में वही माध्यम हैं, जो सभी को सद्गति और सद्बुद्धि प्राप्त होने की इच्छा रखते हैं। हाथरस हादसे के बाद से ही पुलिस को बाबा सूरजपाल की भी तलाश है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही पुलिस के पास भी जा सकता है। बाबा का यूपी के मैनपुरी में एक विशाल आश्रम भी है, जहां भक्त पहुंचते रहे हैं।
हाथरस में बीते मंगलवार को हुए भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस प्रवचनकर्ता बाबा सूरजपाल के सेवादारों और सत्संग के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। 6 लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं, अभी तक मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर जो फरार था, उसे शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, देव प्रकाश मधुकर ही हाथरस कार्यक्रम का मुख्य आयोजक था। इसके साथ ही वह बाबा का खास आदमी भी है। हादसे के बाद बाबा ने उसी से फोन पर काफी देर तक बात की थी।



