पामगढ़ : अंग्रेजी व देसी शराब से भरी माजदा पलटी, पुलिस ने जब्त किया पूरा माल



बिलासपुर से रेडा सरिया होते हुए रायगढ़ जिले की ओर जा रही अंग्रेजी और देसी शराब से लदी एक माजदा वाहन देर रात हादसे का शिकार हो गई। CG 10 BE 931 नंबर की माजदा पामगढ़ क्षेत्र के जुनेजा पेट्रोल पंप के पास रात लगभग 11 बजे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

वाहन के पलटते ही शराब की पेटियां सड़क पर इधर-उधर फैल गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने वाहन में लदी भारी मात्रा की शराब जब्त कर ली है और यह जांच शुरू कर दी है कि यह माल कहां से और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। साथ ही इस सप्लाई नेटवर्क में शामिल लोगों की भी खोजबीन की जा रही है।

गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button