देश विदेश

T20 World Cup : टी-20 विश्व कप का पूरा शेड्यूल जारी, भारत का पाकिस्तान से इस तारीख को होगा मुकाबला…

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी-20 विश्व कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप की घोषणा पहले ही कर चुका है. भारत ग्रुप-2 में है, जहां लीग राउंड में उसका मुकाबला पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से होना है. वहीं भारत का पाकिस्तान से मुकाबला 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे होगा. इस मैच का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है. तारीख का ऐलान होने के बाद खेल प्रेमियों की धड़कने और बढ़ गई है.

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

यूएई और ओमान में मैच

बता दें कि इस साल टी-20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में होगा. पहले टी20 विश्व कप भारत में खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसको बाहर शिफ्ट कर दिया गया, हालांकि इस टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ही कर रहा है.

16 टीमें ले रही हिस्सा

इस बार कुल 16 टीमें इस मेगा इवेंट में भाग ले रही हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आठ देशों का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा, जो 23 सितंबर से शुरू किया जाएगा. इसमें श्रीलंका, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें भी शामिल हैं. इसमें से चार टीमें सुपर-12 चरण के लिए क्वालीफाई करेगी.

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button