क्राइमदेश विदेश

जयपुर के भट्टा बस्ती में बंद कमरे से मिले मां और दो बच्चों के शव, घर में मिली पर्ची से बढ़ी पुलिस की उलझन, मोबाइल फोन खंगाल रही टीम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Jaipur News: रामनगर इलाके के मकान में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सनसनी, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोन की जांच से खुलेगा राज

Jaipur News: जयपुर। राजधानी के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। रामनगर इलाके के एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बंद कमरे में मां और उनके दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के शव मिले हैं। फिलहाल तीनों की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

पड़ोसियों ने दी सूचना, कमरा सील कर पहुंची पुलिस

घटना का पता चलते ही पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही भट्टा बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी और मातमी माहौल है।

दीवार पर चिपकी मिली पर्ची, मोबाइल फोन पर टिकी जांच

तलाशी के दौरान पुलिस को दीवार पर चिपका एक कागज मिला है, जिसमें मोबाइल फोन का जिक्र है। इसे देखकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने मृतकों का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और उसमें मौजूद डेटा की पड़ताल शुरू कर दी है, ताकि मौत के पीछे की असली वजह का पता चल सके।

पोस्टमार्टम और पूछताछ से खुलेंगी परतें

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर परिवार की स्थिति और हालिया गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोन की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button