छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

रायगढ़ में ठंड का असर बढ़ा: तीन दिनों में 2 डिग्री की गिरावट, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंचा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रात में ठंड से बचने के लिए छोटे बच्चे अलाव का सहारा ले रहे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। 3 दिन पहले तक तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। अब 2 डिग्री गिरकर रात में न्यूनतम तापमान 12. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में दोबारा कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है।

सोमवार की सुबह हल्की सर्द हवाएं चल रही थी। इससे तेज ठंड लग रहा था। गाड़ियों में ओस की बूंदें भी दिखी। दोपहर में तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। शाम ढलते ही ठंड का असर दिखने लगा। शहर के बाहर सड़कें रात 8 बजे के बाद खाली हो गए। कई जगह पर अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव के उपाए करने लगे।

तेज ठंड बढ़ने से रात 9 बजे के बाद बाहरी सड़कें सुनसान होने लगी।

तेज ठंड बढ़ने से रात 9 बजे के बाद बाहरी सड़कें सुनसान होने लगी।

छोटे बच्चे और बुजुर्गों पर ठंड का असर

कभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो कभी इससे राहत। इस गर्म और सर्द मौसम का असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। बच्चे सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों का भी शिकार हो रहे हैं। डॉक्टरों का भी कहना है कि ऐसे मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके।

3 दिनों में रायगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

3 दिनों में रायगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

तापमान बढ़ने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ठंड का असर फिर कम हो सकता है। वहीं, मौसम साफ रहने से सप्ताह भर में तापमान में 4-5 डिग्री की वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button