
रायगढ़ । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रथम कामकाजी एवं परिचात्मक बैठक आज अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक प्रभावी रूप से पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा करना रहा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरविंदर घई, जिला उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता, जिला मंत्री पवन शर्मा, भाजपा नेता मनीष गांधी, प्रदेश हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मेहरुन्निसा खान,संजय अग्रवाल भाजपा रायगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का आयोजन जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष असलम हुसैन के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर खान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तथा जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
बैठक को संबोधित करते हु असलम हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा का दायित्व है कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए।
बैठक में उपस्थित रहे हामिद अली,फिरोज खान,साहिल मनिहार ,रितेश जैन, आशिया बानो,नियाज़ खान,जफर मल्लिक,सतनाम पोथीवाल,वंदना बोध, दीप चंद्रिका मिंज, बीरबल तिर्की,परमजीत भाटिया,सलमा बेगम,दिलसाय तिर्की, गुरनाम सिंह, लक्की देवांगन, आबिद,आजाद, हरभजन सिंह, राकेश सिंह ,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता एवं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ कार्य करने का दृढ़ निश्चय किया।






