SI भर्ती 2024 प्रक्रिया तेज, 6 जनवरी से शुरू होगा प्रथम चरण
छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। SI भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब स्पष्ट कार्यक्रम मिल गया है। राज्य पुलिस विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण की तारीखों की घोषणा कर दी है, जिससे उम्मीदवारों में नई उम्मीद जगी है।













