गरियाबंद पिकनिक मनाने सोढूर बांध गई जिले की दो लड़कियों की नाव पलटने से मौत

गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज

गरियाबंद। नगरी क्षेत्र के बेलरबाहरा गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गयी जब शादी में शामिल होने आयी दो लड़कियों की सोंढूर बांध में पिकनिक मनाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। दोनों लड़कियां गरियाबंद जिले के जंगल धवलपुर की रहने वाली बताई जा रही है।
पिकनिक मनाने गए थे बांध
मिली जानकारी के अनुसार जंगल धवलपुर निवासी मोनिका नेताम और बिंदिया नागेश रिस्तेदार की शादी में शामिल होने धमतरी जिले बेलरबाहरा गांव गयी थी। कल दोनों अपने कुछ साथियों के साथ सोंढूर बांध पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान मोनिका और बिंदिया बांध में डूब गयी। कल से ही दोनों के शवों की तलाश की जा रही थी। आज बिंदिया का शव बरामद हुआ है। मोनिका के शव की तलाश में गोताखोर अभी भी लगे हुए है।
नाव पलटने से हुआ हादसा
घटना को लेकर जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक दोनों लड़कियां अपने कुछ साथियों के साथ पिकनिक मनाने शुक्रवार को सोंढूर बांध गए थे। सभी नाव में सवार होकर बांध में पिकनिक मना रहे थे। अचानक नाव में पानी भरना शुरू हो गया। दो युवकों ने जान बचाने के लिए नाव से छलांग लगा दी। जिससे नाव पलट गई। 5 लोग किसी तरह बांध से सुरक्षित बाहर निकल आये। वही मोनिका और बिंदिया बांध में ही डूब गई। जिनके शवों की तलाश में गोताखोरो की टीम कल से लगी हुई है।
दोनों घरों में पसरा मातम
वही जंगल धवलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय मोनिका 10वी की छात्रा थी। जबकि जाड़ापदर निवासी 18 वर्षीय बिंदिया बचपन से ही जंगल धवलपुर में रिस्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल वे मैनपुर कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद दोनों घरों में मातम पसर गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button