देश विदेश

1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम: LPG के दाम पर नजर, SBI कार्ड से खर्च होगा महंगा, टाटा की गाड़ियां भी महंगी, जानिए पूरी लिस्ट

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Rule Change 1 December 2026: SBI क्रेडिट कार्ड पर 1% अतिरिक्त चार्ज, टाटा कारों के दाम 0.5% तक बढ़ेंगे, कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए नए SEBI मार्जिन नियम और GST रजिस्ट्रेशन रद्द कराना होगा डिजिटल

Rule Change 1 December 2026: नवंबर खत्म होने को है और 1 दिसंबर 2026 से आम आदमी की जेब, कारोबार और शेयर बाजार से जुड़े 5 बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। कार खरीदने वालों और क्रेडिट कार्ड से ट्रांसपोर्ट और फ्यूल पर ज्यादा खर्च करने वालों की जेब पर असर पड़ेगा। वहीं कमोडिटी ट्रेडर्स और GST करदाताओं के लिए भी नए नियम लागू होंगे।

पहला बदलाव: LPG सिलेंडर और ATF के दामों की समीक्षा, 1 दिसंबर पर टिकी नजर

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं, और 1 दिसंबर को भी सबकी नजर इसी पर रहेगी। हाल के समय में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है, जबकि 14 किलो के घरेलू सिलेंडर के दाम लंबे समय से स्थिर हैं। इसी दिन हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में भी संशोधन हो सकता है।

दूसरा बदलाव: SBI क्रेडिट कार्ड से ट्रांसपोर्ट और फ्यूल पर खर्च पड़ेगा महंगा

SBI कार्ड यूजर्स के लिए 1 दिसंबर से खर्च महंगा हो रहा है। बैंक की 27 अक्टूबर को दी गई जानकारी के मुताबिक:

  • 30 हजार रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1% अतिरिक्त चार्ज लगेगा
  • 50 हजार रुपये से ज्यादा के फ्यूल खर्च पर भी 1% अतिरिक्त चार्ज लगेगा

तीसरा बदलाव: टाटा की कार और SUV खरीदना होगा महंगा

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने 24 नवंबर को कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है, जो 1 दिसंबर से लागू होगी। इसके दायरे में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक सभी कारें और SUV आएंगी। वैरिएंट के हिसाब से दाम बढ़ेंगे और रिपोर्टों के मुताबिक यह बढ़ोतरी 0.5 प्रतिशत तक हो सकती है।

चौथा बदलाव: कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए SEBI के नए मार्जिन नियम

1 दिसंबर 2026 से कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग करने वालों के लिए SEBI के नए मार्जिन नियम लागू होंगे। अब ट्रेडर्स को कीमतों में उतार-चढ़ाव (वोलैटिलिटी) के आधार पर शुरुआती मार्जिन रखना होगा। इसके लिए तीन श्रेणियां तय की गई हैं:

  • कम उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी पर 6% मार्जिन
  • मध्यम उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी पर 8% मार्जिन
  • अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी पर 10% मार्जिन

पांचवां बदलाव: GST रजिस्ट्रेशन रद्द कराने की प्रक्रिया होगी डिजिटल

CBIC ने CGST नियम 2017 में संशोधन किया है, जिसे 25 नवंबर को अधिसूचित किया गया। 1 दिसंबर से GST रजिस्ट्रेशन रद्द कराने के आवेदन की प्रक्रिया में बदलाव होगा। पात्र आवेदनों को GST कॉमन पोर्टल के जरिए इलेक्ट्रॉनिक तरीके से प्रोसेस किया जाएगा, जबकि पेंडिंग रिटर्न या बकाया रकम वाले मामले जांच के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजे जाएंगे।



भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button