मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना : 20 दिसंबर को रायगढ़ से 273 श्रद्धालुओं का दल होगा रवाना
रायगढ़, 19 दिसंबर 2025।
इस यात्रा में जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों से चयनित वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को शामिल किया गया है। कुल 273 यात्रियों का जत्था 20 दिसंबर को दोपहर 1 बजे रायगढ़ स्थित बोर्डिंग स्टेशन से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होगा।
यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जिससे लाभार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।



