मुख्यमंत्री से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की सौजन्य भेंट, कानून-व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा
रायपुर।
[img-slider id="274450"]
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान राज्य की प्रशासनिक प्रणाली, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता एवं सजगता के साथ दायित्व निभाने की सलाह देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी और वनांचल क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे क्षेत्रों में तैनाती के दौरान अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतते हुए त्वरित एवं जिम्मेदार कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने सभी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए राज्य की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आईजी अजय यादव, एसपी अभिषेक पल्लव, एएसपी पंकज शुक्ला सहित प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार, अंशिका जैन, प्रतिक दादा साहेब और मानषी उपस्थित थे।



