अन्यन्यूज़

Transgender gave birth to a child : समलैंगिक जोड़े के घर गूंजी किलकारी, केरल के ट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म; शिशु का लिंग बताने से किया मना…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

केरल : केरल में एक ट्रांसजेंडर कपल माता-पिता बने हैं। कपल ने यह जानकारी बुधवार को साझा की। इस जोड़े ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की जानकारी भी शेयर की थी। माना जा रहा है कि ट्रांसजेंडर कपल के माता-पिता बनने का यह देश में पहला मामला है।

कपल (Trans Couple) जहाद और जिया पवल केरल के कोझिकोड जिले के हैं। दोनों पहली बार माता- पिता बने हैं। ट्रांस पुरुष जहाद ने केरल के एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। जहाद का डिलीवरी अपडेट देते हुए जिया ने कहा कि बेबी और वे दोनों स्वस्थ हैं। इससे पहले जिया ने जहाद के प्रग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। जिसमें बताया गया था कि जहाद की स्त्री से पुरुष बनने के बाद भी कैसे प्रग्नेंसी संभव हुई।

दोनों पहली बार माता- पिता बने हैं। ट्रांस पुरुष जहाद ने केरल के एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। जिया ने कहा कि बच्चा और जाहद स्वस्थ हैं। इससे पहले जहाद के प्रग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी गई थी।

जिया और जाहद ये उम्मीद कर रहे थे उनके घर मार्च में किलकारी गूंजेगी। लेकिन करीब एक महीने पहले ही जहाद ने बच्चे को जन्म दे दिया। उन्होंने मलयालम भाषा में अपनी पोस्ट में एक तस्वीर के साथ लिखा, “युगों की प्रतीक्षा में आज (08/02/2023) बुधवार की सुबह 09:37 बजे 2.920 किग्रा वजनी हमारे सपने जोर-जोर से रोने की आवाज के साथ धरती पर सांस लेने लगे और अनखुली धुँधली आँखों में रोशनी महसूस होने लगी……. खुशी के आंसू… .. बिना किसी अन्य कठिनाई के सुरक्षित स्वर्गदूतों के हाथों में। यह कई लोगों का परिणाम हो सकता है जो प्रार्थना से जुड़ गए हैं…… उन लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद जो मेरे साथ रहे हैं और जिन्हें शब्दों में नहीं लिखा जा सकता है…..।”

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button