
एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत कोकड़ी तराई में वृक्षारोपण अभियान एवं तिरंगा यात्रा चलाया
एक पेड़ मां के नाम* यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के पावन अभियान अंतर्गत रायगढ ग्रामीण पश्चिम मंडल नगर भाजपा कोकड़ी तराई (किरोड़ी मल नगर) में वृक्षारोपण अभियान एवं तिरंगा यात्रा चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री कमल गर्ग (प्रदेश कार्यसमिति) खरसिया विधायक प्रत्याशी श्री महेश साहू जी (जिलामंत्री) नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सुनीता मोहन विश्वकर्मा जी, पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विजय कुमार अग्रवाल जी,पुर्व नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कमलेश साहू जी, मंडल महामंत्री श्री अजय कुमार अग्रवाल जी, नगर पंचायत के समस्त भाजपा पार्षद गण, नगर भाजपा एवं युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित होकर इस पुनित अभियान में शामिल हुए। इस अवसर में किरोड़ीमल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में माँ के नाम 51 पेड़ लगाया गया! सभी पेड़ों में लोहा की जाली के साथ 1 साल तक सभी पेड़ों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया! उक्त कार्यक्रम के प्रेणास्रोत चंद्रपुर पूर्व सीएमओ श्री मोहन लाल विश्वकर्मा जी तथा कार्यक्रम को मूर्तरूप प्रदान करने में श्री मोती सिंह चंद्रा, श्री लखन लाल साहू एवं श्री वाल्मीकि चौहान, बालकिशन साहू तथा अमरनाथ सिंह ने अहम भूमिका निभाई!
