देश विदेश

भयानक गोली कांड : 3 टीचरों समेत 21 की हुई मौत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अमेरिका। अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस हमले में 18 बच्चों की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं. तीन टीचर को भी मौत के घाट उतार दिया गया है. टेक्सास के राज्यपाल ने ये जानकारी दी है. पिछले दिनों भी अमेरिकी में ऐसी ही भीषण गोलीबारी देखने को मिल चुकी है. टेक्सास के गर्वनर Greg Abbott ने जानकारी दी है कि गोलीबारी की घटना टेक्सास के उवाल्डे शहर में हुई है. वहां पर एक 18 वर्षीय शूटर ने रॉब प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया. गर्वनर के मुताबिक उस गोलीबारी में 18 छात्रों की मौत हो गई और तीन टीचर भी जान गंवा बैठे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ये भी बताया है कि आरोपी शूटर ने हमला करने के बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना दोपहर के वक्त की बताई जा रही है जब एक 18 वर्षीय शूटर अचानक से स्कूल कैंपस में घुस आया. जैसे ही पुलिस को शूटर के बारे में पता चला, तुरंत फोर्स मौके पर भेज दी गई, वहीं बच्चों के माता-पिता से कैंपस में ना जाने की अपील हुई.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button