उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के उपस्थिति में टॉस उछाल कर  अंडर 14 का उद्घाटन किया

रायगढ़ :  गुरुकुल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर 14 न्यूज़ बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आज आईटीआई ग्राउंड में शुरू हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  महेंद्र यादव  उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ मनीष गुप्ता सलीम निरियां संतोष गुप्ता हर्ष नायडू उपस्थित रहे आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट 30 30 ओवर पर लीग टूर्नामेंट है ।

[img-slider id="274450"]

जिसका फाइनल 8 दिसंबर को आईटीआई ग्राउंड में संपन्न होगा इसमें सभी टीम दो-दो मैच खेलेंगे और जो दो टाइम टेबल पर टॉप पर रहेंगे उनके मध्य 8 तारीख को फाइनल खेला जाएगा आज इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री महेंद्र यादव जी  उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता  संघ  रायगढ़ ने अपने आशीर्वाद वचन में बच्चों को खेल के साथ पढ़ाई में भी ध्यान देने की बात कही और बच्चों को खेल भावना के साथ खेलने को प्रोत्साहित किया इसी कड़ी में श्री सलीम नीयारियां जी ने बच्चों को सभी काम खुद करने की सलाह दी और श्री मनीष ने बच्चों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देते हुए समय को मैनेजमेंट करने के साथ मोबाइल और टीवी से दूरी बनाने की सलाह भी दी गई।

तत्पश्चात श्री महेन्द्र सिंह यादव  के द्वारा दोनों टीम के कैप्टन और अन्य अतिथियों के साथ मैदान में टॉस किया गया जिसमें गुरुकुल की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button