केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे


तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास में नक्सलवाद, सुरक्षा और विकास पर होंगी अहम बैठकें

रायपुर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ नक्सलवाद, आंतरिक सुरक्षा और विकास कार्यों से जुड़े अहम मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।

होटल मेफेयर में हाई-लेवल बैठक

नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा रणनीति पर मंथन

जानकारी के अनुसार, रायपुर के होटल मेफेयर में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई है, जिसमें नक्सलवाद से निपटने की रणनीति, सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी

8 फरवरी को LWE पर सुरक्षा समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में भी लेंगे हिस्सा

8 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री रायपुर में वामपंथी उग्रवाद (LWE) पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में—

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था

मौजूदा रणनीति की समीक्षा

भविष्य की कार्ययोजना


पर विस्तार से चर्चा होगी।
इसी दिन अमित शाह “छत्तीसगढ़ @25 – शिफ्टिंग द लेंस” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में भी भाग लेंगे।

9 फरवरी को बस्तर दौरा

बस्तर पंडुम महोत्सव 2026 के समापन समारोह में होंगे शामिल

9 फरवरी को अमित शाह बस्तर दौरे पर जाएंगे। वे बस्तर पंडुम महोत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का समापन करेंगे।
इस दौरे को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था और विकास की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

7 फरवरी

शाम 4:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे

एयरपोर्ट से निजी होटल के लिए रवाना


8 फरवरी

सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर हाई-लेवल बैठक

केंद्र और राज्य के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

शाम 5 बजे से 6:10 बजे तक निजी कार्यक्रम में शामिल

रात्रि विश्राम रायपुर में


9 फरवरी

सुबह 11 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना

दंतेश्वरी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से बस्तर पंडुम स्थल पहुंचेंगे

दोपहर 12:05 से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम में शामिल

शाम 4:20 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button