धमतरी. रविवार सुबह एक शिक्षक दंपति की बेरहमी से हत्या करने की खबर से कुरूद नगर में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने दंपति के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड वारकर चेहरा वीभत्स कर दिया। उनके दोनों के दाहिने हाथ की कलाई की नस को धारदार हथियार से काट डाला। दंपति के 7 वर्षीय तथा ढाई वर्षीय बच्चों के पड़ोस में खबर करते ही सूचना आग की तरह फैल गई। पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। तहकीकात में एफसीएल तथा डाग स्क्वायड की मदद ली गई। कुरूद थाना टीआई आरएन सिंह सेंगर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम चर्रा मोड़ के पास एफबी टाउन में तुलेश चंद्राकर 32 वर्ष अपनी पत्नी सुमित्रा चंद्राकर 28 वर्ष, पुत्र हिमान 7 वर्ष एवं पुत्री चार्ली ढाई वर्ष के साथ सपरिवार रहता था। रविवार सुबह 7 बजे बच्चे जब अपने मम्मी पापा को ढूंढ़ते हुए छत पर पहुंचे तो खून से लथपथ माता पिता को देखकर डर गए। उन्होंने सूचना पड़ोस में दी। घटना की खबर पूरे नगर पंचायत में आग की तरह फैल गई। दोहरे हत्याकांड की वजह साफ नहीं एडिशनल एसपी मनीषा रावटे ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की वजह साफ नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया लूटपाट, जमीन जायदाद, परिवार संबंधी अपराध नहीं दिखता। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
नगरीय क्षेत्रों में श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीयन शिविर जारी
2 days ago
जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा केंद्रीय बजट- चुम्मन साहू
2 days ago
नन्ही गायिका अरुणिमा शर्मा ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता
2 days ago
तेलीकोट में माघ पूर्णिमा पर सात्विक यज्ञ, चौका आरती और सामूहिक उत्सव का भव्य समागम
3 days ago
बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन
4 days ago
तामनार जनसुनवाई निरस्त, फिर भी लोगों का विरोध बरकरार
4 days ago
एक ही परिवार की तीन बेटियों का शासकीय सेवाओं में चयन, जिले के लिए गौरव का क्षण
4 days ago
परीक्षा अवधि में शांति सुनिश्चित करने कलेक्टर का सख्त आदेश…. 31 मार्च तक जशपुर जिले में तेज संगीत, लाउडस्पीकर और अनावश्यक कोलाहल पर प्रतिबंध
4 days ago
सरगुजा ओलंपिक: आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच….. जिले में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएँ शुरू, 3 फरवरी तक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
5 days ago
नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन पर चला प्रशासन का डंडा