
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna ने हाल ही में निजी समारोह में शादी की। शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था, लेकिन दोनों सितारों ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
विराट कोहली का रिकॉर्ड पीछे छूटा
इन तस्वीरों ने लाइक्स के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। रश्मिका मंदाना की शादी वाली पोस्ट पर 24.6 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं, जिससे यह पोस्ट एशिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट बन गई है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड Virat Kohli के नाम था। उनके वर्ल्ड कप से जुड़े पोस्ट को 22.9 मिलियन लाइक्स मिले थे। वहीं विजय देवरकोंडा की शादी वाली पोस्ट पर भी 19.3 मिलियन लाइक्स दर्ज किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर छाया जश्न
सेलेब्रिटीज़ से लेकर फैंस तक, हर कोई इस जोड़ी को बधाई दे रहा है। शादी की तस्वीरों में दोनों पारंपरिक परिधानों में नजर आए और उनकी केमिस्ट्री ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।




