Viral video :शादी में पंडित जी ने हिंदी गानों पर बांधा समां, आवाज सुनकर बोले लोग- ‘पहले सिंगर बनना चाहते होंगे…’
Viral video
वायरल हो रहे इस वीडियो में पंडित जी हिंदी गानों को अपनी आवाज दे रहे हैं. उन्होंने इस दौरान एक से बढ़कर एक हिंदी गीत गए. चाहे लड़की वाले हों, या लड़के वाले, हर किसी ने उनकी आवाज की तारीफ की. वीडियो में सभी लोग एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ऐसे पंडित जी हो तो शादी की रात आसानी से कट जाएगी.’ 2.34 मिनट के इस वीडियो को लोग अब जमकर शेयर कर रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.
वायरल वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
Viral video : वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘पंडित जी ने मौज कर दी.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मेरी शादी में मैं इन्हें ही बुलाऊंगी.’, वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘पंडित जी शायद पहले सिंगर ही बनना चाहते थे लेकिन परिवार वालों ने बनने नहीं दिया.’ इस वीडियो पर कई और लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिया है.




