11th March 2026
खेल

विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर वीरेंद्र सहवाग की प्रतिक्रिया बोले अभी दो साल और खेल सकते थे

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के फैसले से अब भी कई फैंस और क्रिकेट दिग्गज हैरान हैं। ज्यादातर प्रशंसक चाहते हैं कि कोहली अपने फैसले पर दोबारा विचार करें और एक बार फिर सफेद जर्सी में नजर आएं।

अब इस मुद्दे पर वीरेंद्र सहवाग ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोहली ने संन्यास लेने में जल्दबाज़ी कर दी।

सहवाग बोले: फिटनेस से लगता है दो साल और खेल सकते थे आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने 43 रनों की पारी खेली। इस प्रदर्शन के बाद सहवाग ने कहा,

> “निश्चित रूप से उन्होंने जल्द संन्यास लिया। उनकी फिटनेस कमाल की है, और वे आराम से दो साल और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। लेकिन ये पूरी तरह से व्यक्तिगत फैसला होता है, जिसमें मानसिक और शारीरिक थकान भी कारण हो सकती है।”

12 मई को कोहली ने किया संन्यास का ऐलान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी। उनसे कुछ दिन पहले रोहित शर्मा ने भी 7 मई को इसी फॉर्मेट को अलविदा कहा।

अब जब जून में भारत को इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, तो टीम को इन दो दिग्गजों की कमी जरूर खलेगी। फैंस अब भी इस उम्मीद में हैं कि शायद कोहली अपना फैसला पलट दें।

Related posts

17 को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

ANIL SHUKLA

ग्राम भठली में आयोजित ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक

Aapki Aawaz

जिन देशों ने लोकतंत्र को अपनाया, वहां जनता को उचित व्यवस्था और संतोष मिला

DINESH DUBEY

Leave a Comment