छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

अपने ही वार्ड में सौतेला व्यवहार से खपा प्रगतिनगर के मतदाताओ ने एक जुट होकर  निगम चुनाव का बहिष्कार करने का बना रहे मन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

रायगढ़ :जनकारी के अनुसार वार्ड नंबर 29 के प्रगति नगर के मतदाताओ ने अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एक जुट होकर नगर निगम चुनाव से किनारा करने का मन बना रहे है ।

विदित हो की वार्ड नंबर 29 में करीब 2900 मतदाता निवासर्थ है जिनमे प्रगति नगर जेल पारा जेल परिसर के पीछे कम से कम एक हजार मतदाता रहते है उनका कहना है की हम लोग के ही वार्ड में दों तरफ से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है उन लोगो की माने तों वार्ड नंबर 29में ही काया घाट आता है लेकिन सरकार की पूरी योजनाओं का लाभ उनको मिलता है।

औऱ हम लोगो को वचित कर दिया जा रहा है निवासियों ने बताया की काया घाट के लोगो को प्रधानमंत्री आवास की सुबिधा दी गईं काया घाट के लोगो को मकान का सर्वें कर उन लोगो को पट्टा प्रदान किया गया जबकि हम लोग भी उसी वार्ड में आते है तों हम लोगो को बुनियादी सुबिधाओं से वचित क्यों रखा जा रहा है यही नहीं साफ सफाई भी नहीं की जा रही है नाली पूरी तरफ से उखड़ गईं है पीने का पानी भी राम भरोसे है ।

हम लोग अपने वार्ड पार्षद को कई बार बोल चुके है कोई संतोष जनक उत्तर नहीं मिलता है हम प्रगति नगर वासी एक बार कलेक्टर को ज्ञापन देने वाले अगर उसके बाद भी सरकार औऱ निगम के योजनाओं का लाभ नहीं मिला तों हम लोग एक साथ निगम चुनाव का बहिष्कार करने पर मजबूर हो जाएगे

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button