छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों पर 16 मार्च को मतदान

2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की कुल 05 सीटों में से 02 सीटें आगामी 09 अप्रैल 2026 को रिक्त होने जा रही हैं। राज्यसभा सदस्य कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण इन पदों पर द्विवार्षिक निर्वाचन कराया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने 18 फरवरी को प्रेस नोट जारी कर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

निर्वाचन कार्यक्रम

  • अधिसूचना जारी: 26 फरवरी 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 05 मार्च 2026
  • नामांकन पत्रों की संवीक्षा: 06 मार्च 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 09 मार्च 2026
  • मतदान: 16 मार्च 2026 (सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक)
  • मतगणना: 16 मार्च 2026 (शाम 05 बजे से)

नामांकन पत्र 26 फरवरी से 05 मार्च 2026 तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन स्थित निर्धारित स्थान पर रिटर्निंग ऑफिसर, सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

विधानसभा की वर्तमान स्थिति

राज्यसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ विधानसभा के कुल 90 विधायक मतदान करेंगे। वर्तमान संरचना के अनुसार:

  • भारतीय जनता पार्टी – 54 विधायक
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस – 35 विधायक
  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी – 01 विधायक

मतदान गोपनीय मतपत्र के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।

राजनीतिक दृष्टि से यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा में दलों की वर्तमान संख्या के आधार पर परिणाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share This Article
Leave a Comment