11th March 2026
अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

निकाय चुनाव को लेकर वार्डो का आरक्षण प्रक्रिया शुरू, कांकेर में 17 दिसंबर को होगा 5 नगरीय निकायों का आरक्षण

कांकेर: Ward reservation process for civic elections in CG नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्डो का आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर आज सूचना जारी कर दी गई है। कांकेर में 17 दिसंबर को वार्डो का आरक्षण किया जाएगा। जिसमें एक नगर पालिका और 4 नगर पंचायत के लिए वार्डो का आरक्षण होगा। जिला कलेक्टर ने इसकी सूचना जारी कर दी है।

बता दें कि निकाय चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा किए जाएंगे, जबकि निकायों में महापौर और अध्यक्षों के चुनाव के लिए आरक्षण राजधानी रायपुर में होगा। राज्य शासन छत्तीसगढ़ नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण) नियम, 1994 के नियम 5 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के वाडों के आरक्षण की कार्यवाही के लिए संबंधित जिले के कलेक्टर को विहित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।

माना जा रहा है कि आरक्षण की प्रक्रिया अगले सात दिन में पूरी हो सकती है। बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर की जा रही है। चुनाव के लिए बुधवार को सभी कलेक्टरों को प्रशिक्षण दिया गया। एक दिन पहले निकाय चुनाव के लिए नियमों का प्रकाशन भी किया गया।

FAQ Section: निकाय चुनाव छत्तीसगढ़

  1. निकाय चुनाव छत्तीसगढ़ में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कौन करता है?

    • वार्डों का आरक्षण जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा किया जाता है, जबकि महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण रायपुर में होता है।
  2. निकाय चुनाव छत्तीसगढ़ में आरक्षण किस नियम के तहत होता है?

    • यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नगरपालिका (1994) नियम के तहत की जाती है।
  3. कांकेर में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण कब होगा?

    • कांकेर जिले में 17 दिसंबर को वार्डों का आरक्षण किया जाएगा।
  4. निकाय चुनाव छत्तीसगढ़ में कितने प्रकार के आरक्षण होते हैं?

    • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षण किया जाता है।
  5. निकाय चुनाव छत्तीसगढ़ की तैयारियां कौन देखता है?

    • राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव की सभी तैयारियों की जिम्मेदारी संभालता है।

Related posts

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वनांचल विकासखंड नगरी में मोर शिक्षा परी अभियान का मिडिल स्कूल ह्रदीभाठा में हुआ प्रारंभ

DINESH DUBEY

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, दमदार डायलॉग्स और एक्शन से भरा

ADMIN DESK

लाठी-डंडे और हथियारों से 3 भाइयों की हत्या

ADMIN DESK

Leave a Comment