देशभर में मौसम का मिज़ाज़ बदल रहा है, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश में अब मौसम धीरे-धीरे बदलता हुआ नजर आ रहा है। कई हिस्सों में ठंड का असर कम हो गया है और दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके साथ तेज आंधी की संभावना भी जताई गई है।

11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के आज का मौसम (Aaj ka Mausam) अपडेट के अनुसार, निम्न राज्यों/क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/आंधी-तूफान की संभावना है:

  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • पूर्वी मध्य प्रदेश
  • मेघालय
  • असम
  • अरुणाचल प्रदेश
  • तेलंगाना
  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा
  • छत्तीसगढ़
  • अंडमान व निकोबार द्वीप समूह

रिपोर्ट के अनुसार 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश तथा 23-24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान है।

दिल्ली में आज का मौसम

राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे वायु गुणवत्ता बेहतर हो सकती है और एक्यूआई 150 से नीचे आने की उम्मीद है। दिन में हल्की गर्मी का अहसास रहेगा।

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट है, वहाँ रह रहे लोगों को जलभराव, तेज हवाओं और स्थानीय बाढ़ की स्थितियों से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button