
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी, ममता बनर्जी खुद चुनावी मैदान में
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को अपने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि राज्य की कुल 294 सीटों में से केवल तीन सीटें सहयोगी दल भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) को दी गई हैं, जो दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र की हैं।
ममता बनर्जी और पार्टी नेतृत्व
ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि टीएमसी आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी और पार्टी 226 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सत्ता में लौटेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस बार टिकट नहीं मिला है, उन्हें संगठन में अन्य जिम्मेदारी दी जाएगी।
विपक्ष पर निशाना
ममता बनर्जी ने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा की सीटें घटेंगी और जनता उनकी नीतियों का करारा जवाब देगी।
उम्मीदवारों की सामाजिक संरचना
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बताया कि 291 उम्मीदवारों में:
- 52 महिलाएं
- 95 अनुसूचित जाति/जनजाति
- 47 अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवार शामिल हैं।
प्रमुख सीटों पर उम्मीदवार
टीएमसी ने प्रमुख सीटों पर उम्मीदवार भी घोषित किए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- कोलकाता पोर्ट: फरहाद हकीम
- बेलेघाटा: कुणाल घोष
- हाबरा: ज्योतिप्रियो मल्लिक
