Whatsapp पर बिना Group बनाए 256 लोगों को एक साथ भेज सकते हैं मैसेज, करें इस मजेदार Trick का इस्तेमाल
नई दिल्ली. WhatsApp Tips And Tricks:
वॉट्सएप में वॉट्सएप ब्रॉडकास्ट लिस्ट नाम का शानदार फीचर है. आपको बता दें यह कोई ग्रुप नहीं बल्कि लिस्ट है. जहां आप 256 लोगों को मैसेज भेज सकते हैं. एक क्लिक पर ही इन सभी लोगों के पास मैसेज पहुंच जाएगा. इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी की भी जरूरत नहीं है. आप उन 256 लोगों को लिस्ट में एड कर सकते हैं, जिनके नंबर आपके मोबाइल पर सेव होंगे.
इन स्टेप्स को करें फॉलो
1. सबसे पहले आप अपने वॉट्सएप ओपन करें और ऊपर की तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करें.
2. उसके बाद आपको New Broadcast ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
3. क्लिक करते ही आपके सामने कॉन्टैक्ट लिस्ट आ जाएगी, आप उन लोगों को एड कर सकते हैं, जिनको आप मैजेज भेजना चाहते हैं.
4. सिलेक्ट करने के बाद आपको नीचे हरा टिक दिखेगा, उसपर क्लिक कर दें और आपकी लिस्ट तैयार हो जाएगी.
5. उसके बाद आप ब्रॉडकास्ट को ओपन करकें ‘Hi’ लिखेंगे तो उन सभी लोगों के पास मैसेज पहुंच जाएगा, जिनको आपने एड किया है.
आप इस ब्रॉडकास्ट लिस्ट को नाम भी दे सकते हैं. आप चाहें तो कई ब्रॉकास्ट लिस्ट बना सकते हैं. कई लोग दोस्तों के लिए अलग लिस्ट और फैमिली के लिए अलग लिस्ट बनाते हैं. आप भी ऐसा कर सकते हैं.



